चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। सात चरण में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। चार जून को चुनाव नतीजे आएंगे। बरेली लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में सात मई को वोट डाले जाएंगे। मंडल की आंवला और बदायूं लोकसभा सीट पर भी इसी दिन मतदान होगा। पीलीभीत में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। वहीं शाहजहांपुर संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण यानी 13 मई को मतदान होगा। चुनाव तारीखों की घोषणा होने के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही शाम से होर्डिंग-बैनर हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया।