फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के दहगवां कस्बे में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 50 दुकान व मकान ढहाए

मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2024 03:23 PM IST

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां में शनिवार दोपहर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण के लिए की गई कार्रवाई में 50 दुकान और मकान तोड़े गए। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से कस्बे में खलबली मची रही। दहगवां कस्बे से होकर रदनौल-अजीजपुर शिव मिठनपुर मार्ग जाता है। इसकी चौड़ाई बेहद कम है। इस मार्ग पर कस्बे में कई बार अतिक्रमण हटाया जा चुका था लेकिन सड़क चौड़ी नहीं हो पाई। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नगर पंचायत, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ चलवाया। करीब तीन घंटा तक बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों को दो दिन का समय दे दिया गया है। उसके बाद फिर से यहां अभियान चलाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें