फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, जलभराव से हुई दिक्कत

मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 04:04 PM IST

बदायूं में रविवार रात करीब एक बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के भी चेहरे खिल गए हैं। रात करीब एक बजे जिले का मौसम अचानक बदल गया। कुछ देर आंधी चलने के बाद रुक-रुककर तेज बारिश हुई। करीब पांच घंटे हुई बारिश से खेत पानी से लबालब हो गए। सोमवार की सुबह राहगीरों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। कुंवरगांव क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव हुआ। हाईवे चौड़ीकरण के स्थान पर मिट्टी-मलबा फैलने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। शहर के बड़ा बाजार, स्टेट बैंक, बस अड्डे और जिला अस्पताल परिसर में भी पानी से भर गया। बारिश थमने पर पानी तो बह गया, लेकिन कचरा और कीचड़ सड़क पर फैल गया। ऐसे में राहगीर और व्यापारी परेशान रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें