बदायूं के उसहैत क्षेत्र में ट्यूबवेल पर करंट लगने से गांव बिरिया डांडा निवासी किसान प्रेमचंद (30 वर्ष) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर उनके मौसेरे भाई बृजमोहन सिंह ने बताया कि प्रेमचंद सोमवार सुबह खेत पर गए थे। उन्होंने जैसे ही ट्यूबवेल का बॉक्स खोला, वैसे ही उनके तेज करंट लग गया। घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया।