बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बनकोटा के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी डालने के कार्य में लगे डंपर चालकों की मनमानी के कारण हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों ने अपने डंपर हाईवे पर खड़े कर दिए, जिससे लंबा जाम लग गया। करीब दो किलोमीटर हाईवे पर एक साइड डंपर खड़े होने से एक ही तरह से वाहनों का आना जाना रह गया। इससे सुबह करीब नौ बजे हाइवे पर जाम लग गया। तीन किलोमीटर लंबे जाम में रोडवेज बसें फंस गईं। वहीं छोटे बड़े वाहनों के पहिए थम गए। जाम के कारण लोग परेशान रहे।