फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस ने रुकवाया युवक का अंतिम संस्कार, अर्थी से उठाया शव, पोस्टमार्टम को भेजा

मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 02:30 PM IST

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में 25 वर्षीय युवक जुगल किशोर ने फंदे से लटककर अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिवार वाले उसके शव को अंतिम संस्कार को ले गए। वहीं ससुराल वालों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम सर्वा निवासी जुगल किशोर पुत्र संतोष की शादी करीब दो साल पहले कालूपुर निवासी रीता के साथ शादी हुई थी। परिवार वालों का कहना है कि सोमवार रात दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उससे नाराज होकर जुगल किशोर ने फंदे से लटककर जान दे दी। सभी लोगों ने बैठकर फैसला लिया कि जुगल किशोर की पत्नी की शादी उसके छोटे भाई से करा दी जाएगी। वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे लेकिन रीता का भाई विनेश इसके लिए तैयार नहीं हुआ। परिवार वाले युवक के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान ले गए। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह और सीओ सुनील कुमार पहुंच गए। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें