फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तनख्वाह के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी में हंगामा, डंपर चालकों ने किया प्रदर्शन, लगाया ये आरोप

मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Dec 2025 05:44 PM IST

बदायूं में सनराइज कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर पर डंपर चालकों ने आधी तनख्वाह देने, गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया। शनिवार को 30 से अधिक डंपर चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच चालक को हिरासत में ले लिया। बता दें कि यह कंपनी बदायूं-बरेली हाईवे के सिक्स लेन का निर्माण करा रही है। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव ढकिया के पास स्थित सनराइज कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे चालकों और कंपनी मैनेजर के बीच विवाद बढ़ गया। प्रदर्शन करने वाले डंपर चालकों का कहना है कि उन्हें कंपनी द्वारा तय वेतन से कम वेतन दिया जा रहा है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सुपरवाइजर और मैनेजर ने गाली-गलौज करते हुए कंपनी से बाहर निकालने की धमकी दी। पवन कुमार, सत्यपाल, सुनील कुमार, देवेंद्र सिंह, विमल, योगेंद्र, देव सिंह, रिंकू, पिंटू सिंह, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमरीश, बृजपाल आदि डंपर चालकों ने बताया कि वे बरेली, बुलंदशहर, भरतपुर, मध्य प्रदेश, झांसी, बिहार और बदायूं समेत विभिन्न जिलों से आकर कंपनी में कार्य कर रहे हैं। सभी चालक रात की शिफ्ट में मिट्टी का उठान करते हैं। चालकों के अनुसार, कंपनी प्रबंधन ने उन्हें 24 हजार रुपये प्रति माह वेतन देने का आश्वासन दिया था और बताया गया था कि मिट्टी उठान स्थल निर्माण साइट से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर होगा। लेकिन हकीकत में उनसे 20-20 किलोमीटर दूर क्षेत्रों से मिट्टी उठान कराया जा रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में सुपरवाइजर तेज गति से काम का दबाव बनाता है, जबकि कोहरे के कारण सड़क पर कुछ दिखाई तक नहीं देता। आरोप है कि डेढ़ से दो महीने काम करने के बावजूद अब तक एक रुपया भी वेतन नहीं मिला। कभी नगद भुगतान की बात कही जाती है, तो कभी खाते में डालने का आश्वासन दिया जाता है। शनिवार सुबह जब वेतन को लेकर हिसाब की बात हुई तो सुपरवाइजर ने अचानक 12 हजार रुपये प्रति माह देने की बात कही, जिससे सभी ड्राइवर भड़क उठे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें