{"_id":"694f621892c6b7a62a042fb8","slug":"video-the-annual-sports-festival-udaan-2025-concluded-at-the-rani-laxmibai-sports-complex-2025-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेल महोत्सव उड़ान-2025 का रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेल महोत्सव उड़ान-2025 का रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुआ समापन
एल्पाइन पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव उड़ान-2025 का मंगलवार को रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में समापन हुआ। नौनिहालों और छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। 100 मी. बालिका दौड़ में राशि, 200 मी. बालक दौड़ में आशिक यादव, 400 मी. दौड़ में आराध्या सिंह परमार व 400 मी. बालक दौड़ में आशिक यादव विजेता रहे।सोमवार को खेल महोत्सव का शुभारंभ जीआईसी के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक दीपक राय, रश्मी राय व प्रधानाचार्य डॉ. मोनिका कोहली मौजूद रहीं। अभिभावकों की नौनिहालों संग दौड़ हुई। बॉल वैलेंसिंग दौड़ में जैनित राय, श्रेयांश यादव व श्रेयश यादव, बॉल बकेट दौड़ में वेदना झा, आइसक्रीम मेकिंग दौड़ में मिष्ठी ठाकुर, क्रॉबलिंग दौड़ में हर्ष वर्मा, दौड़ में शिवानी चौरसिया, वनलेग दौड़ में देवांश सेन विजेता रहे। मंगलवार को हुई मेडिसिन बॉल में हिमांशु कुशवाहा, डिस्कस बॉल में आशिक यादव, लांगजंप में राशि राजपूत, रिले दौड़ में प्रांजल सचान व उत्कर्ष राठौर विजेता रहे। कार्यक्रम में राहुल खरे, रंजना अग्रवाल, नेहा खरे, खुशबू मलिक, रेशु मित्तल, रितु मित्तल, आनंद, काशिफा, हर्षित, वरुण, दामिनी आदि का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।