फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, एक दिन में करीब 2000 की ओपीडी

Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 03:31 PM IST

बदायूं के जिला अस्पताल में मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की अधिक भीड़ देखने को मिली। इलाज और जांच कराने के लिए सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मंगलवार को करीब 2000 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। अस्पताल में पर्चा बनवाने, जांच कराने और डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ के कारण अस्पताल परिसर में अव्यवस्था जैसी स्थिति भी देखने को मिली। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीज सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खांसी, बुखार और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा वायरल संक्रमण के मरीज भी लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को मौसम के अनुसार खान-पान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए मरीजों के इलाज और जांच की व्यवस्था सुचारु रूप से कराई जा रही है, ताकि किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें