Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Student leader accused of rioting at BKD in Jhansi acquitted, senior advocate Vivek Vajpayee giving information about the case
{"_id":"69af0daf041b7ce21e048e12","slug":"video-student-leader-accused-of-rioting-at-bkd-in-jhansi-acquitted-senior-advocate-vivek-vajpayee-giving-information-about-the-case-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में बीकेडी पर उपद्रव करने के केस में आरोपी छात्र नेता दोषमुक्त, मामले की जानकारी देते सीनियर अधिवक्ता विवेक वाजपेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बीकेडी पर उपद्रव करने के केस में आरोपी छात्र नेता दोषमुक्त, मामले की जानकारी देते सीनियर अधिवक्ता विवेक वाजपेई
करीब 21 साल पहले छात्रहित की मांगों को लेकर बीकेडी चौराहे पर रोडवेज बस में आग लगाने के अभियुक्तों को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक फरवरी 2005 में परिवहन निगम की बस जब झांसी से आगरा की ओर जा रही थी तभी दोपहर में बीकेडी चौराहे पर चंद्रशेखर यादव, मुकेश यादव, हितेंद्र यादव, सुलेमान अहमद मंसूरी, राजू बबेले, आशीष उपाध्याय और प्रदीप नाहर ने तोड़फोड़ की थी। आग भी लगा दी थी। बस चालक अवधराज पटेल की तहरीर पर नवाबाद थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। न्यायालय में चालान पेश किया गया था। विवेचना के बाद इस मामले में प्रतिन कपूर, नितिन वाजपेयी, चंद्रशेखर, राजू बबेले, जावेद अली व आशीष पर आरोप तय हुए थे। उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी। शुक्रवार को एसीजेएम अनिल कुमार की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए साक्ष्यों के अभाव में सभी छह अभियुक्तों को दोष मुक्त कर दिया। सुलेमान वर्तमान में नगर निगम के पार्षद हैं।अभियुक्तों की ओर से मामले की पैरवी विवेक वाजपेयी और संदीप यादव ने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।