फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में जमीन विवाद में लिपिक को मारी गोली, हालत गंभीर

मुकेश कुमार Updated Sat, 31 May 2025 01:57 PM IST

बदायूं में जमीन विवाद के चलते बिसौली थाना क्षेत्र के गांव बसई में प्लॉट पर बैठे जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के लिपिक निशांत पाठक (28) को रिश्तेदार ने शुक्रवार रात गोली मार दी। उन्हें घायलावस्था में सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात में चार लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। निशांत ने बताया कि रिश्तेदारों से उनका जमीन का लंबे समय से विवाद चल रहा है। हत्या की नीयत से उन्हें गोली मारी गई है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें