फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में सिपाही भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन, पहली पाली में गैर हाजिर रहे 1716 अभ्यर्थी

मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Aug 2024 03:11 PM IST

बदायूं में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों में 11,472 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें से पहली पाली के लिए 5736 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 4020 ने परीक्षा दी। जबकि 1716 गैर हाजिर रहे। जिले में 16 केंदों पर आरक्षी पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर के 15 और एक उझानी के एक कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। यहां पर कुल 5736 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सुबह 8:30 पर अभ्यर्थियों को केंद्रों के अंदर जाने की अनुमति दी थी। इससे पहले उनको कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में गुजरना पड़ा। केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रहा। वहीं सचल दल की तरफ से लगातार केंद्रों पर चेकिंग की। हालांकि परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची सचल दल को नहीं मिला है। एडीएम प्रशासन अपर जिला अधिकारी रेनू सिंह ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराई जा रही है। पहली पारी में 4020 उपस्थित हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें