फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एसपी देहात की गाड़ी में शॉर्ट सर्किट लगी आग, चालक ने भागकर बचाई जान

शाहरुख खान Updated Sun, 10 Nov 2024 02:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार की आधी रात जोनल चेकिंग पर निकले एसपी देहात की गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। हालांकि जिस समय गाड़ी में आग लगी उस समय एसपी जिला जज और एसएसपी के आवास पर तैनात पुलिस कर्मियों की चेकिंग कर रहे थे। गाड़ी में मौजूद चालक ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। एसपी देहात डॉ. केके सरोज को शनिवार की रात एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने जोनल चेकिंग पर लगाया था। रात लगभग 1:30 बजे वह वजीरगंज थाना इलाके में पुलिस कर्मियों की चेकिंग कर वापस अपने आवास लौट रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें