बदायूं में दो बच्चों की हत्या का आरोपी साजिद मुठभेड़ में मारा गया। साजिद ने मंगलवार शाम बाबा कॉलोनी निवासी ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। उनके तीसरे बेटे पीयूष को भी चाकू मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने देर रात घटनास्थल से करीब दो किमी दूरी पर घेराबंदी कर मुठभेड़ में साजिद को ढेर कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची साजिद की मां नाजिमा ने कहा कि एनकाउंटर में बेटे की मौत का गम हमें नहीं है। मासूम बच्चों की हत्या का दुख जरूर है। पुलिस ने साजिद के चाचा और पिता का हिरासत में लिया है। दोहरे हत्याकांड में नामजद जावेद का सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश एसओजी के साथ पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं।