बैराज रोड पर अवैध रूप से बनी एक मजार को बुधवार शाम एनएचएआई और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त करा दिया। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित पक्ष द्वारा जमीन के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।