फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: किरतपुर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

Mohd Mustakim Updated Thu, 02 Apr 2026 03:03 PM IST

किरतपुर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान हनुमान का विधि-विधान से पूजन और हवन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। हवन का संचालन पंडित प्रभुदत्त शर्मा ने किया, जिसमें मुख्य यजमान नवीन अग्रवाल नीती अग्रवाल रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, मास्टर महेंद्र, सौरभ (नमकीन वाले), शंकर कश्यप, मोहित कश्यप, कमल कश्यप, तरुण आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें