धामपुर में सोशल मीडिया पर वैश्य समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद समाज में रोष व्याप्त है। शनिवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों ने धामपुर उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।