बिजनौर। बुधवार को एडीएम न्यायिक की टीम आरा मशीन की जांच करने के लिए पहुंची थी, इसी दौरान जांच को देखने के लिए पहुंचे पूर्व सांसद से तालिब बंधु भिड़ गए। आरा मशीन पर पहले गाड़ी के आगे लेटने का प्रयास किया जिसके बाद तालिब बंधु गनर और समर्थकों से भिड़ गए। वहीं इस दौरान गनर से असला छनने का भी प्रयास किया, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। उधर, थाने पहुंचे तालिब बंधुओं ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर चाकू से हमल किया गया।