फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुश्तैनी जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा, मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक

Pragati Chand Updated Tue, 19 May 2026 04:48 PM IST

भदोही जिले में दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव स्थित सराय कंसराय स्टेशन रोड पर मंगलवार की सुबह रास्ते के विवाद से परेशान गांव निवासी बृजेश कुमार गौतम (22) मोबाइल टावर पर चढ़ गया। आरोप लगाया कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की समझाने के बाद वह नीचे उतरा। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।गौरा गांव निवासी इंद्रमणि गौतम का पुत्र बृजेश कुमार गौतम भोर लगभग पांच बजे गांव के पास लगे मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। परिजनों ने उसे घर में नहीं देखा तो पता चला कि कोई युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा हुआ है। युवक टॉवर पर काफी ऊंचाई पर बैठा हुआ था। आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा रास्ता नहीं बनने दिया जा रहा है और आने-जाने का मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है। इस संबंध में कई बार राजस्व विभाग से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। युवक के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजस्व को जानकारी दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार, नायाब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव व राजस्व निरीक्षक सुरेश कुमार ने युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद भी वह टॉवर से नीचे उतरने को राजी नहीं हुआ। हालांकि तीन घंटे बाद काफी समझाने पर वह नीचे उतरा। उसके पिता इन्द्रमणि ने आरोप लगाया कि राजस्व टीम से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। नायाब तहसीलदार विजय ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को चेताया गया है। समाधान दिवस पर युवक की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें