फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी व एएसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 11 Jan 2026 05:11 PM IST

ज्ञानपुर के सरपतहां स्थित शार्ट रेंज फायरिंग बट पर रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक व अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने फायरिंग का अभ्यास किया। एसपी व एएसपी ने शार्ट आर्म फायरिंग से अभ्यास कर पुलिसकर्मियों की निशानेबाजी क्षमता, आत्मविश्वास और हथियार संचालन कौशल देखा। कहा कि फायरिंग अभ्यास में लक्ष्य पर निशाना लगाने, सांस नियंत्रण और दबाव में सही निर्णय लेने पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी होता है। यह अभ्यास प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अभ्यास के दौरान विभिन्न हथियार, पिस्तौल आदि चलाकर देखे गए। जिसमें निशानेबाजी, सांस पर नियंत्रण, गति पर नियंत्रण, ट्रिगर नियंत्रण और फॉलो-थ्रू जैसे मूलभूत सिद्धांतों को शामिल किया गया। वहीं आपातकालीन स्थितियों और दबाव में सटीक गोली चलाने पर जोर दिया दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें