फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मुबारक...अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई ईद की नमाज, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Mar 2026 09:50 PM IST

सौहार्द और भाईचारे का पर्व ईद-उल-फितर शनिवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। जनपद के विभिन्न कस्बों और बाजारों के ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम बंधु ने ईद की नमाज अदा की और देश-दुनियां में अमन-शांति के लिए दुआ की। नमाज के बाद ईदगाहों से ही एक-दूसरे से गले मिलने और शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हो गया था। भदोही, गोपीगंज सहित अन्य जगहों पर त्योहार पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। इसके अलावा देर रात तक एक-दूसरे के घर आ जा कर बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।भदोही नगर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह 9.15 बजे तक ईद की नमाज संपन्न हो गई थी। अजिमुल्लाह चौराहे ईदगाह में पहली जमात 7 बजे तय थी लेकिन 6.40 बजे तक ईदगाह फुल हो गया था। इसके बाद दूसरी जमात 7.45 बजे था लेकिन 7.30 बजे तक फुल हो चुका था। बहुत से लोगों को दूसरी जगह जाकर नमाज अदा करनी पडी। स्टेशन रोड, सिविल लाइन, फलाहे उम्मत कालेज मैदान, घमहापुर, चौरी रोड ईदगाहों में भी नमाज पढ़ने के लिए भारी भीड़ रही। काजीपुर, कटरा बाजार, नाबीना शाह, रौजा मस्जिदों में भी भीड़ रही। ईद के चलते पश्चिम तरफ, जमुंद, पीरखांपुर, बाजार सलाबत खां, बंधवा, जलालपुर, रामसहायपुर, बाजार सरदार खां, पचभैय्या आदि मोहल्लों में ईद को लेकर खासा उत्साह रहा। नए नए कपड़े धारण कर बड़े, बुजुर्ग और बच्चे ईदगाह पहुंचे। सुरियावां क्षेत्र में ईद-उल फितर की नमाज कुंदीपुर गांधीनगर में 8.30 बजे, दर्जियान मोहल्ला मस्जिद में 8.45 बजे, लागी बाजार मस्जिद में 9.00 बजे नमाज होने के बाद आपसी भाई चारा देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। मुख्य रूप से पूर्व सभासद सफीक अंसारी, हसन राजा, ईसराईल, अब्दुल रऊफ हाशमी, रईस अहमद, वकील अहमद, हाफिज इम्तियाज, अब्दुल गनी, मूसा, मुस्तकीम हाशमी, हामिद अली, मो.याकूब, डा.अब्दुल समद आदि रहे। घोसिया और आसपास के क्षेत्र में ईद-उल-फितर अकीदत, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाई गई। वार्ड 6 स्थित ईदगाह में पहली जमात 7:45 बजे मौलाना तनवीरुद्दीन ने जबकि दूसरी जमात 8:45 बजे जीशान अमजदी ने पढ़ाई। मिश्रानी मस्जिद में 7.30 बजे व नहरा ईदगाह पर 7.45 बजे नमाज हुई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चेयरमैन बेबी एबरार, हाफिज सलाउद्दीन, पूर्व चेयरमैन नुमान अहमद, रईस उस्मानी, नसीम अहमद आदि ने मुबारकबाद दी। मोढ़ क्षेत्र के डुडवा, बड़ी बाग के ईदगाह, लछवापुर ईदगाह, भिखारी रामपुर, कोछिया, चकचंदा ईदगाह पर नमाज अदा की गई। इसके बाद देर रात तक दावत और शुभकामनाएं देने का सिलसिला चला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें