फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, आठ लाख का नुकसान; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Mar 2026 09:18 PM IST

सुरियावां कोतवाली के कोल्हुआ, पांडेयपुर गांव में शनिवार को एक कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारे कपड़े और सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी भीषण थी कि बगल के दुकान के सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित के अनुसार शार्ट सर्किट से लगी आग से करीब आठ से नौ लाख के सामान जलकर राख हो गए। कोल्हुआ निवासी प्रमिला देवी की बाजार में कॉस्मेटिक व कपड़े की बड़ी दुकान है। उनका पूरा परिवार दुकान से करीब 500 मीटर दूर गांव में बने घर में रहता है। शुक्रवार की रात वह हर दिन की तरह दुकान बंद कर चली गई। बताया जा रहा है कि रात में जब बारिश शुरू हुआ तो उसकी समय शार्ट सर्किट से दुकान में आग पकड़ लिया। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। इधर घर के लोगों को इसकी भनक तक से नहीं थी। भोर में चार बजे के आसपास कुछ लोग टहलने के लिए निकले तो दुकान से धुंआ देखकर परिजनों को सूचित किया। घटना की जानकारी होने के बाद लोग दुकान की तरफ दौड़े। किसी तरह शटर खोला तो आग से पूरा सामान जलकर राख हो गया था। वहीं बगल के मंजू देवी की सिलाई की दुकान कई सामान भी आग के तपन से जल गए थे। लोगों तत्काल पुलिस व अग्निशमन को इसकी जानकारी दी। अग्निमशन की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक आग से काफी नुकसान हो गया था। पीड़िता प्रमिता देवी के अनुसार आग से करीब आठ से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें