Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
People in Jind distressed by gas cylinder shortage; long queues form before agencies even open.
{"_id":"69be715419299a683c060e2c","slug":"video-people-in-jind-distressed-by-gas-cylinder-shortage-long-queues-form-before-agencies-even-open-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसी खुलने से पहले लगी लंबी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसी खुलने से पहले लगी लंबी लाइनें
शहर में इन दिनों रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गैस एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ता लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। सुबह ही लोग अपने खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी के बाहर पहुंच जाते हैं, ताकि समय पर गैस मिल सके।
बिट्टू, संदीप, अजमेर, बबीता और संतोष का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है, जिसके चलते यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। संतोष ने बताया कि उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी के बाहर बढ़ती भीड़ के कारण अव्यवस्था का माहौल भी देखने को मिल रहा है। कई बार लाइन को लेकर लोगों के बीच बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन जाती है। लोगों की मांग है कि गैस की आपूर्ति को नियमित किया जाए और वितरण की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
एजेंसी संचालक विशाल का कहना है कि सप्लाई में कमी के कारण यह स्थिति बनी है और जैसे ही पर्याप्त गैस उपलब्ध होगी, समस्या का समाधान हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।