गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बंजारी गांव में बच्चों के विवाद में सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के सात लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की वंदना ने बताया कि रविवार को बाजा बजाने को लेकर विवाद हो गया था। पीआरवी के समझाने पर मामला शांत हो गया। सोमवार को एक बार फिर उस समय विवाद हो गया जब स्कूल से लौट रही बालिका को रोक कर गाली व धमकी दी गई। उसी को लेकर पड़ोसियों ने लाठी डंडे से मारापीटा। इसमें लक्षमीना, जगदीश, सुभाष, वंदना, खूशबू, गायत्री और सुषमा घायल हो गईं। सभी का सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।