फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर धीरज गुप्ता को मिले शहीद का दर्जा, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 02 Mar 2026 02:10 PM IST

सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर व भारत सरकार में संचार मंत्रालय में सदस्य व युवा व्यापारी नेता शिखर गुप्ता रविवार को जिले में औराई थाना क्षेत्र के भावानीपुर गांव निवासी अग्निवीर धीरज गुप्ता के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीर धीरज गुप्ता के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि धीरज गुप्ता को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए वे लोग संघर्ष करेंगे। बताया कि अग्निवीर धीरज के शहादत को भुलाया नहीं जा सकेगा। मांग किया कि उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने के साथ-साथ उनके नाम पर गांव के मुख्य द्वार पर गेट बनाने के साथ गांव में स्मारक बनवाया जाए। वहीं उनकी विधवा मां के जीवन यापन के लिए सरकार उनके लिए सरकार से लाभ दिलाने के साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए। आश्वासन दिया कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री से मिलेंगे। वहीं सम्मान दिलाने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पूरा प्रयास करेंगे। मौके पर धैर्य प्रताप साहू, आजाद गुप्ता, विजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, महेश सागर साहू, अमरनाथ गुप्ता, पवन गुप्ता आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें