फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग गंगा में नहा रहा छात्र गहरे पानी में डूबा, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 01 Mar 2026 12:20 AM IST

सीतामढ़ी गंगा घाट पर शनिवार को दोपहर में गहरे पानी में डूबने से सुरियावां कोतवाली के गुआली गांव निवासी 10वीं के छात्र विकास यादव (17) पुत्र उदयराज यादव की मौत हो गई। वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ सीतामढ़ी-मिश्रपुर पीपापुल के पास स्नान कर रहा था। साथियों के मुताबिक नहाते समय गहरे पानी में चला गया। खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुआली निवासी छात्र विकास यादव हाईस्कूल का छात्र था। लोहिया इंटर कालेज बवई में शनिवार को 10 वीं की परीक्षा दिया, उसके बाद वह दोस्तों विशाल यादव (22) निवासी सुरियावां, देवेश गौड़ (17) अभोली, और पुनीत यादव (16) निवासी बसवापुर के साथ सीतामढ़ी घूमने निकले थे। दोपहर डेढ़ बजे वह स्नान करने लगा। साथियों ने बताया कि नहाते समय विकास अचानक गहरे पानी मे चला गया जिससे डूब गया। गंगा में डूबे किशोर का शव स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे की मेहनत के बाद घटना स्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर गहरे पानी में से ढूंढ निकाला। बताते हैं कि सभी दोस्त सीतामढ़ी घाट पर स्नान करने के बजाय गंगापार पीपापुल के दूसरे भाग मिश्रपुर की ओर पीपापुल के पास चले गए और सभी वहीं गंगा में स्नान करने लगे। वहां धारा तेज थी। मृतक दो भाइयों और एक बहन के बीच सबसे छोटा था। उसके पिता मुंबई में रहते हैं। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो घर मे कोहराम मच गया।चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी कमल टावरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें