सरयू नदी का पानी कम होने के बाद भी खतरा टला नहीं है। विक्रमजोत, दुबौलिया, बहादुरपुर और कुदरहा क्षेत्र में सरयू तबाही मचाने को आतुर है। जलस्तर घटने के बाद अब नदी कटान करके गांवों को निगलने की फिराक में है। सरयू का जलस्तर खतरे के लाल निशान से अब सिर्फ 25 सेंटीमीटर दूर रह गया है। तटबंधों पर नदी का दबाव लगातार बरकरार है। जिन जगहों पर कटान हो रही है वहां किए जा रहे बचाव कार्य भी असरदार साबित नहीं हो रहे हैं।