बरेली में आला हजरत के उर्स के पहले दिन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुस्लिम एजेंडा जारी किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में बुराइयां बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। इसके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। मुस्लिम समाज को इस वक्त कुछ ऐसी बुराइयों से बचने की जरूरत है जो सामाजिक, धार्मिक, और नैतिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। मौलाना ने बताया कि सामाजिक और राजनीतिक मैदान में बरेलवी बहुत पीछे हैं। मगर अब देश के सियासी हालात के परिप्रेक्ष्य में जरूरत पेश आई कि बरेलवियों को भी राजनीति के मैदान में कदम रखना चाहिए। इसलिए अब हर जिले में बरेलवी क़यादत यानि लीडरशिप को उभारा जाएगा।