बरेली के कैंट थाना क्षेत्र की नकटिया चौकी पुलिस ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की पांच बाइकें और दो बाइकों का सामान बरामद हुआ है। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों से चोरी की तीन बाइकें और दो बाइकों के इंजन व अन्य पार्ट्स बरामद हुए हैं। ये बाइकें दिल्ली से चोरी करके लाए थे।