फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली अपहरण कांड में चौंकाने वाला खुलासा, मास्टरमाइंड समेत आठ आरोपी गिरफ्तार

मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 06:00 PM IST

बरेली में रहने वाले सेवानिवृत्त लेखपाल का बेटा अनूप कटियार अपहरण का मास्टमाइंड निकला। उसने गिरोह बनाकर बांदा निवासी अपने तहेरे भाई हरीश कटियार का अपहरण किया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि अनूप कटियार समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अनूप ने साजिश रचकर अपने तहेरे भाई हरीश को अगवा किया। खुद अगवा होने का ड्रामा किया ताकि हरीश को यकीन हो जाए कि वे दोनों अगवा हुए हैं। इसके गिरोह ने हरीश की पत्नी से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इधर, अनूप ने अपने साथी अंकित कटियार से पत्नी किरन को कॉल कराया और पांच लाख फिरौती की मांग की। हरीश को बक्शे में बंदकर रखा गया था। फिरौती न मिलने पर उनकी हत्या करने की साजिश रच रखी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हरीश को मुक्त करा लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि यह 11 लोगों का गिरोह है। यह गिरोह तीन चार महीने से अपहरण की साजिश रच रहा था। तीन आरोपी फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें