फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बरेली कॉलेज में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन, छात्राओं के हुनर ने मोहा मन

मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Jan 2026 02:21 PM IST

बरेली कॉलेज के ललित कला विभाग में सोमवार को चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्नताक, परास्नातक व पीएचडी छात्राओं ने अपने द्वारा बनाए चित्रों को यहां प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति रहे। विशिष्ट अतिथि सागर विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, प्राचार्य प्रो. ओपी राय व समिति के सदस्य काजी अलीमउद्दीन रहे। प्रदर्शनी से पहले सभी अतिथियों व समिति के सदस्यों ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहां 110 पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति से सुभाष मेहरा, प्रभाकर गुप्ता, गुरु मेहरोत्रा, ललित कला विभाग से प्रो. आनंद लखटकिया, प्रो. पम्पा गौतम, प्रो. सूरज साहू, डॉ. आशीष, प्रो. मनमीत कौर, प्रो. एपी सिंह, प्रो. चारू मेहरोत्रा व अन्य मौजूद रहे। प्रदर्शनी में शिक्षक आनंद की पेंटिंग शीर्ष सर्वोच्च शक्ति नाम से प्रस्तुत हुई। इसमें ब्रह्मा, विष्णु व महेश के हाथों की डोरी प्रदर्शित की गई। बीए की छात्रा मुस्कान की थ्रीडी चारकोल पेंटिंग ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, मुस्कान ने बताया उन्होंने यह पेंटिंग दो माह में तैयार की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें