फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक को पीटा... चाकू मारकर किया घायल, बसपा नेता के बेटे समेत चार लोगों पर आरोप

मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jan 2026 07:14 PM IST

बरेली के जगतपुर इलाके के निवासी युवक कासिम पर चाकू से हमला कर दिया गया। उसको लात घूंसों से भी पीटा गया। जिला अस्पताल में भर्ती कासिम ने आरोप लगाया कि बसपा नेता तौफीक प्रधान के बेटे आफताब ने तीन साथियों के संग उस पर हमला किया। बारादरी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जिला अस्पताल में भर्ती 30 वर्षीय कासिम ने बारादरी पुलिस को बयान दिया कि तौफीक प्रधान के बेटे आफताब ने तीन साथियों आंचल, शब्बू और सोहेल के साथ मिलकर उस पर हमला किया है। पहले इन लोगों ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उसी वक्त से उससे रंजिश मानते थे। बताया कि आफताब ने उसे कॉल करवाकर घर से बुलाया और फिर उसे घेर लिया गया। उसे चाकू मारा तो उसने हाथ से पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान हाथ कई जगह से कट गया। आरोपियों ने जाने से पहले लात घूंसों से भी उसकी पिटाई की। घायल कासिम के परिजनों ने तत्काल ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर भी जाकर जांच की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें