युगवीणा लाइब्रेरी की यामिनी गैलरी में राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में कई राज्यों के रंग दिखाई पड़े। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि मयंक शुक्ला मोंटी ने किया। ज्योति ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बरेली के अलावा लखनऊ, उत्तराखंड, बिहार, गुजरात, हैदराबाद आदि जगह से लोग आए। प्रदर्शनी में सात राज्यों की 70 पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया है। जिसमें रंगोली, सरहद पर सैनिक, भगवान गणेश आदि की पेंटिंग दिखाई गई। प्रदर्शनी में 10 सीनियर आर्टिस्ट चरितार्थ शर्मा, रोशनी गौड़ , सुशील कुमार, शैली कुमारी, प्रियंका शर्मा, गुरु चरण सिंह, डॉ. रागिनी मिश्रा ,सुनील कुमार, ऋचा भगत और वैष्णवी शर्मा की पेंटिंग को पुरस्कृत किया। इसी के साथ बाल कलाकारों को भी पेंटिंग बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उमेश चंद्र, परमानंद, अनमोल, मुस्कान आदि मौजूद रहे।