फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा नेता अबू आजमी का किया समर्थन, औरंगजेब को लेकर कह दी बड़ी बात

मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 12:56 PM IST

औरंगजेब पर महाराष्ट्र के सपा नेता व विधायक अबू आजमी के बयान के बाद बहस छिड़ी हुई है। इस बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा नेता का समर्थन किया है। मौलाना ने कहा कि औरंगजेब आलमगीर बादशाह के बारे में अबू आजमी ने जो कुछ कहा, वो उनका अपना नजरिया और सोच है। कोई व्यक्ति अपने किसी महापुरुष के बारे में कुछ भी विचार रखता है। मौलाना ने कहा कि सपा नेता अबू आजमी ने कोई भी ऐसी बात नहीं कही है, जो देशद्रोह के दायरे में आती हो। जो लोग उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कायम करने और कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं, ये सब फिजूल की बातें हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें