बरेली के आंवला में सोमवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। ग्राहक बनकर आए बाइक सवार युवक ने मेडिकल स्टोर संचालक पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।