प्रदेश सरकार के पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आजम खान को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजम खान जिस केस में फंसे हैं, जो सपा के शासन का मामला है। अगर सपा उनकी हितैषी थी तो उन्हें फंसाया क्यों। सरकार उनकी थी, सारे अधिकारी उनके थे। अगर कानून के दायरे में रहकर काम किया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। उपचुनाव पर राजभर ने कहा कि विपक्ष जानता है कि सत्तापक्ष का उपचुनाव होता है। जनता भी यह जानती है।