बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात गांव सिल्लापुर निवासी रनवीर की गोली माकर हत्या कर दी गई। उनकी मां राममूर्ति को भी गोली मारी गई है। हत्या का आरोप रनवीर के भांजे अनुराग पर लगा है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।