फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'इंडिया गठबंधन से धोखा न करें अखिलेश यादव'; मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सपा मुखिया को दी नसीहत

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Thu, 15 Feb 2024 04:43 PM IST

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर इंडिया गठबंधन से धोखा न करने की नसीहत दी है। साथ ही कांग्रेस को उसकी वरीयता वाली सीटें देने की अपील की है। यह भी कहा है कि सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन धर्म नहीं निभाया तो माना जाएगा कि वह किसी न किसी रूप में भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। मौलाना शहाबुद्दीन ने सपा से एक भी मुसलमान नेता को राज्यसभा का टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि आपके इस फैसले से सख्त तकलीफ हुई है।

मौलाना ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए लिखा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश में नफरत के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं। वह संविधान बचाने, अमन पसंद लोगों को एकजुट करने में जुटे हैं। ऐसे में सपा को साथ देना चाहिए। भाजपा को रोकने के लिए सपा और कांग्रेस को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में फिरकापरस्त ताकतों को मजबूत करने की गलती न करें। मुसलमानों के जज्बात एवं एहसास को ठेस न पहुंचाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें