फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एससी-एसटी आरक्षण वर्गीकरण फैसले के खिलाफ प्रदर्शन, बरेली में सड़कों पर उतरे हजारों लोग

मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 02:25 PM IST

बरेली में 'भारत बंद' का आह्वान तो बेअसर दिखाई दिया, लेकिन आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी समेत तमाम संगठनों के लोगों ने सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सैकड़ों प्रदर्शनकारी चौकी चौराहे पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यहां से कलक्ट्रेट पहुंचे।करीब 30 मिनट तक प्रदर्शन के बाद लोग लौट गए। भारत बंद के आह्वान के चलते बरेली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी ने 175 प्वाइंट पर पुलिस की ड्यूटी लगाई है। 200 रिक्रूट भी पुलिस की मदद में अलग से तैनात किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें