{"_id":"66c53c5b55602f2a1f024a38","slug":"in-this-village-of-mp-the-coconut-hanging-on-the-tree-bursts-before-the-gunshot-then-the-festival-of-bhujariya-is-celebrated-vidisha-news-c-1-1-noi1226-2017309-2024-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Vidisha: इस गांव में बंदूक की गोली से पहले फूटता है पेड़ पर टंगा नारियल, फिर मनाया जाता है भुजरिया का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha: इस गांव में बंदूक की गोली से पहले फूटता है पेड़ पर टंगा नारियल, फिर मनाया जाता है भुजरिया का पर्व
विदिशा जिले के इस गांव की एक परंपरा है जो भुजरियां पर्व को अनोखा और खास बनाती है, जिसमे गांव के ग्रामीण और बंदूकधारी युवा एक जगह एकत्रित होते है और गांव में स्थित सबसे ऊंचे पेड़ पर टांगे गए नारियल को अपनी बंदूक का निशाना बनाते है। जब तक पेड़ पर टंगा हुआ नारियल बंदूक की गोली से फूट नहीं जाता, जब तक गांव के ग्रामीण भुजरियां का पर्व नहीं मनाते।
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में भुजारिया का पर्व बड़े ही अनोखे और निराले अंदाज में मनाया जाता है। जिसकी चर्चा सिर्फ विदिशा में ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में होती है। आपको बता दें विदिशा जिले के झूकर जोगी गांव में वर्षो से चली आ रही परंपरा के मुताबिक गांव में स्थित सबसे ऊंचे पेड़ पर नारियल को बांधा जाता है और बंदूकधारी उस पर निशाना लगाते है और जब तक बंदूक की गोलियों से नारियल नहीं फूटता जब तक गांव में भुजरियां नहीं मनाई जाती।
साथ ही इस आयोजन के दौरान मंदिर के सामने स्थित चौक में गांव की सभी भुजरियां इकट्ठा होती है और महिलाए मंगल गीत गाकर नृत्य करती है और निशाने बाज इकट्ठा होकर अपना अपना निशाना आजमाते है। इस आयोजन को देखने के लिए आसपास के गांव से हजारों लोग इकट्ठा होते है। वहीं बंदूक से निशाना लगाकर नारियल को फोड़ने वाले बंदूकधारी को ग्रामीणों के द्वारा तय अनुसार इनाम भी दिया जाता है।
विदिशा से अमित रैकवार के साथ अब्दुल वसीम अंसारी की विशेष रिपोर्ट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।