बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित 13 साल की लड़की ने आग लगाकर जान दे दी। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।