फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के भोजीपुरा में बारिश की वजह से कच्चा पुल बहा, कई गांवों का रास्ता बाधित

मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 11:07 AM IST

बरेली के भोजीपुरा में शुक्रवार को बारिश की वजह से अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर बना कच्चा पुल बह गया। अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर पुल का निर्माण काफी समय से चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार और इंजीनियरों ने नदी पर कच्चा पुल बनाया था। बरसात में नदी के पानी का तेज बहाव पुल नहीं झेल सका और शुक्रवार सुबह बह गया। इससे दर्जनों गांव को आने जाने का रास्ता बंद हो गया। पुल बह जाने के बाद इसके पास लगे बिजली के खंभों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। करीब चार महीने पहले ही इंजीनियरों ने यह कच्चा पुल बनाया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें