यूपी के बरेली में बहेड़ी की पुलिस ने आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी करने वाले मुख्तार उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सट्टेबाज के पास से एक लाख बारह हजार रुपये और पांच मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के मुताबिक शाहरुख का नेटवर्क बरेली, पीलीभीत और उत्तराखंड के कई जिलों में फैला हुआ है। शाहरुख की पहचान बहेड़ी में सट्टा किंग के नाम से भी है।