बाराबंकी जिले में मौसम का हाल बुधवार को ग्रामीण व जिला मुख्यालय के अलग-अलग रहा। ग्रामीण अंचल के सिरौलीगौसपुर, रामनगर, रामसनेहीघाट व हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में जहां झमाझम बारिश हुई। वहीं, जिला मुख्यालय पर धूप व उमस से जन जीवन बेहाल रहा। ग्रामीण अंचलों में बारिश के कारण जहां गर्मी से राहत मिली वहीं मेंथा की पेराई प्रभावित हुई है। मेंथा किसानों को काफी नुकसान हुआ है।