{"_id":"68526b34736c8c25a000f144","slug":"video-children-are-being-made-to-work-instead-of-studying-in-jampani-secondary-school-of-korba-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा के जामपानी माध्यमिक शाला में पढ़ाई की जगह बच्चों से कराया जा रहा काम, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा के जामपानी माध्यमिक शाला में पढ़ाई की जगह बच्चों से कराया जा रहा काम, वीडियो वायरल
कोरबा सरकार सरकारी स्कूलों कि बेहतर शिक्षा को संवारने करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। शिक्षक भी अपनी बखूबी निभा रहे हैं, जिससे स्कूल में लगातार बच्चों की दर्ज संख्या बढ़ने लगी है। बच्चे निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूल में अपना दाखिला कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे स्कूल हैं, जहां पर शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की बजाय उनके काम कराते हैं। ऐसा ही मामला करतला विकासखंड के ग्राम जामपानी के शासकीय माध्यमिक शाला में पढ़ाई के बजाय बच्चों से काम कराया जा रहा है। शिक्षक खुद पास खड़े होकर बच्चों से झाड़ू एवं अन्य काम करवाया जा रहा है इस स्कूल में चपरासी वाले सभी कार्य भी लिए जा रहे हैं। उनकी पढ़ाई की तरफ शिक्षक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मजदूरों को न बुलवाकर बच्चों से हर काम कराते हैं।
बच्चे भी खुशी-खुशी इस काम में लगे रहते हैं, क्योंकि इससे वह पढ़ाई से बचे रहते हैं। स्कूल की सफाई हो या अन्य काम बच्चों पर जिम्मा डाल दिया जाता है, खुद शिक्षक करा रहे हैं। बता दें कि स्कूलों में शिक्षको द्वारा बच्चों से काम कराया जाने का मामला एक बार का नहीं है। इससे पूर्व भी बच्चों से काम कराए जाने का मामला सामने आया था। करतला विकासखंड के जाम पानी माध्यमिक शाला स्कूल में बच्चों का काम करते हुए वीडियो वायरल सोशल मीडिया में हो रहा है बताया जा रहा है कि स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया था जहां स्कूल के साफ-सफाई और झाड़ू पोछा के अलावा कचरा फेंकने का काम स्कूल प्रबंधन बच्चों को दे रखा था जहां बारी-बारी से बच्चे झाड़ू पोछा और कचरा फेंक रहे थे।
शाला प्रवेश उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों को भी बुलाया गया था इसे लेकर साल प्रबंधन ने बड़ी तैयारी कर रखी थी लेकिन किसी ग्रामीण ने बच्चों का काम करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जिसमें लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय को इस मामले का वीडियो भेज कर उनका वर्जन लेना चाहा लेकीन उन्होंने वीडियो देखने के बाद भी किसी स्कूल के कार्यक्रम में जाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।