यूपी के बाराबंकी में पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में अमर उजाला द्वारा दोस्त पुलिस कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने पहुंचकर वहां रिपोर्ट दर्ज करने से लेकर समझौते तक की स्थिति को समझा। थाने के भ्रमण करने के साथ यहां छात्रों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियम के पालन की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर महिला थाने की प्रभारी कुमारी रत्ना, यातायात प्रभारी रामजतन यादव, साइबर के विशेषज्ञ राजन यादव आदि मौजूद रहे।