फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में रोडवेज बस की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Apr 2025 08:26 PM IST

साले की शादी में शामिल होने के बाद घर जाते समय रविवार दोपहर आम के बगीचे के सामने मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक और उरई डिपो की रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दूल्हे के दो बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भतीजा घायल हो गया। घायल को सीएचसी जसपुरा से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अरुण की 18 अप्रैल को शादी थी। उसकी बारात पैलानी डेरा गई थी। शादी में शामिल होने के लिए दूल्हे के बहनोई शहर के मुक्तिधाम रोड निवासी उत्तम निषाद (38) और श्रीपाल निषाद (35) निवासी रामपुर के अलावा फतेहपुर के थाना जाफरगंज क्षेत्र के ककोरा बारा निवासी भतीजा श्रीकेशन (25) शुक्रवार को रामपुर आए थे। वहां से तीनों लोग बारात में भी शामिल हुए। बारात वापस घर आने के बाद रविवार की दोपहर को तीनों लोग बाइक में सवार होकर घर जाने के लिए निकले।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें