Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
MLA Jagmohan Anand listened to the problems of the people in 'Chai Pe Charcha' in Karnal, gave solutions on the spot
{"_id":"6804bc27b180c41f020b8882","slug":"video-mla-jagmohan-anand-listened-to-the-problems-of-the-people-in-chai-pe-charcha-in-karnal-gave-solutions-on-the-spot-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में 'चाय पर चर्चा' में विधायक जगमोहन आनंद ने सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में 'चाय पर चर्चा' में विधायक जगमोहन आनंद ने सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने जनता से सीधे संवाद का सिलसिला जारी रखा। सुबह 6:30 बजे नेहरू पैलेस स्थित भाटिया टी स्टॉल पर आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत राम नाम की माला जपकर की गई। इसके बाद विधायक ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान एक व्यक्ति ने एक पटवारी की शिकायत की, जिस पर विधायक ने जवाब दिया, "अगर कोई अधिकारी काम के बदले पैसे मांगता है, तो उसके खिलाफ सबूत लेकर मेरे पास आइए। कार्रवाई करना मेरा काम है। करनाल में सिर्फ ईमानदार अधिकारी ही रहेंगे।"
विधायक आनंद ने खिलाड़ियों को राहत देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि करनाल के स्टेडियम में जल्द ही खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए विशेष हॉल बनाया जाएगा, ताकि गर्मी और बारिश के मौसम में खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के हित में हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।