फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में मॉनिटरिंग सेल से कई परीक्षा केंद्रों पर पकड़ीं गड़बड़ियां

शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2025 07:29 PM IST

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार को कड़ी निगरानी में 65 केंद्रों में कराई गईं। डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर पूरे समय निगाह रखी गई। सीसीटीवी कैमरों में केंद्रों की कई गड़बड़ियां भी कैद हुईं, जिसे फोनकर तुरंत दुरुस्त कराया गया। प्रथम पाली में सुबह हाईस्कूल व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। जोनल,सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के अलावा छह सचल दलों ने परीक्षा की निगरानी की। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण हुईं और एक भी नकलची नहीं पकड़ में आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें