फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेटियों का ‘शक्ति प्रदर्शन’, अफसरों की कुर्सी पर दिखा आत्मविश्वास

ishwar ashish Updated Tue, 23 Sep 2025 04:55 PM IST

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोमवार को जिले की बेटियां प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाती नजर आईं। कक्षा आठ की कई छात्राओं को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाचार्या बनाया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बलरामपुर की छात्रा साधना सुबह 11 बजे बीईओ कार्यालय पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान अनुचर अनुपस्थित मिले। लंबित कार्यों की समीक्षा कर यू डायस पोर्टल की स्थिति खराब पाई तो कंप्यूटर सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद साधना ने उच्च प्राथमिक विद्यालय चकवा का औचक निरीक्षण किया, बच्चों से सवाल पूछे और साफ-सफाई के निर्देश दिए। कस्तूरबा विद्यालय का भी निरीक्षण कर वार्डन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आदेश दिया। साधना ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन कर छात्राओं की स्थिति से भी अवगत कराया। इसी क्रम में कस्तूरबा विद्यालय गैडास बुजुर्ग की छात्रा ममता यादव भी एक दिन की बीईओ बनीं। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर से डीबीटी, कायाकल्प और मिशन कर्मयोगी की समीक्षा की और सभी विभागीय कार्यों की रफ्तार तेज करने का निर्देश दिया। वहीं जिले के अन्य विद्यालयों में भी बालिकाओं ने प्रधानाचार्या का दायित्व संभाला। महक यादव (पीडिया बुजुर्ग) ने बच्चों को रोज यूनिफॉर्म में आने और नियमित उपस्थिति का आदेश दिया। खुशबू (देवीपाटन) ने एडमिशन प्रक्रिया देखी और शिक्षा का महत्व समझाया। अंशु मौर्या (आदर्श नगर) को प्रधानाचार्या बनाए जाने पर स्टाफ ने तालियां बजाकर स्वागत किया। गीता देवी (महादेव शिवपुरी गैसड़ी) ने अनुशासन और समयपालन पर बल दिया। मंगली (माधव डीह हरैया सतघरवा) ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स दिए। वहीं आसनी देवी (हिंडुलीकलां) ने साफ-सुथरे ड्रेस और नियमित स्कूल आने का संदेश दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें